एम्बुलेंस पलटने से कोविड-19 के 12 मरीज घायल !

पुणे, 6 जुलाई ! महाराष्ट्र में पुणे के बावधन के पास एक एम्बुलेंस के पलट जाने से उसमें सवार कोविड-19 के 12 मरीज घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एम्बुलेंस मरीजों को लेकर एक कोविड अस्पताल जा रही थी। सभी घायल मरीजों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि 12 मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस पुणे-मुंबई राजमार्ग पर बावधन के पास पलट गई।



