डिलीवरी बॉय की हुई नियत खराब ऑर्डर के 3 लैपटॉप किए चोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • एक लैपटॉप के साथ 23000/- नगद बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी योगिंदर की टीम ने एक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिजवान मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के गाँव बेसलन का रहने वाला है तथा हाल में किराए पर फरीदाबाद के पल्ला की सरस्वती कॉलोनी में रहता है। आरोपी पल्ला में स्थित डिलीवरी कंपनी में पिछले कई सालों से काम करता है। आरोपी ने डिलीवरी कंपनी में आए 3 लैपटॉप के आर्डर को अपने पास रख लिया।

कंपनी मैनेजर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में थाना सराय ख्वाजा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच डीएलएफ को मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाना पल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि एक लैपटॉप को आरोपी ने बेच दिया, एक लैपटॉप गिरकर टूट गया, एक लैपटॉप आरोपी से बरामद कर लिया गया है। आरोपी से बेचे गए लैपटॉप के 23000 नगद बरामद कर लिए गए हैं।पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!