पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह ने थाना सेक्टर-58 व विद्यालय परिसर में किए पौधारोपण

पर्यावरण को शुद्ध रखने में पौधों का अह्म योगदान- पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह

फरीदाबाद- 25 नवम्बर : बता दें कि पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिला पर्यावरण संरक्षण विभाग के सह प्रमुख एवं हरियाणा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह देओल के सहयोग से पौधारोपण किया गया।

आपको बता दें कि इस दौरान थाना सेक्टर 58 के परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपन के दौरान पुलिस उपायुक्त के साथ थाना सेक्टर-58 प्रभारी आजाद सिंह व सीकरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार थाना मुंशी धर्मेंद्र के अलावा अन्य स्टाफ कर्मी शामिल रहे।

पुलिसउपयुक्त ने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण बल्कि लोगों की सेहत के लिए बहुत आवश्यक है और यह बढ़ते हुए प्रदूषण की समस्या के निदान के लिए भी जरूरी है। उन्होनें हर्बल एवं आयुर्वेदिक पौधे धरती मां को समर्पित किए।

इसके साथ ही सेक्टर-55 के सरकारी स्कूल में भी पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्कूल के उप प्राचार्य डॉ० कुलदीप ने पुलिस उपायुक्त से स्कूल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय के आसपास पुलिस गश्त के लिए आग्रह किया। जिसके लिए पुलिस उपायुक्त ने संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को गस्त के लिए निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!