गांव फतेहपुर बिल्लौच में हथौड़े से युवक के साथ मारपीट के मामले में 2 मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : बता दें कि 26 अप्रैल को गांव फतेहपुर बिल्लौच में चार युवकों द्वारा हथौड़े व डंडों से एक युवक के साथ मारपीट की गई थी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा था, इस घटनाक्रम के संबंध में घायल मनीष के पिता कुंवर पाल वासी फतेहपुर बिल्लौच की शिकायत पर थाना सदर बल्लमगढ़ में संगीन धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाकर अपराध शाखा सेक्टर 65 को मामले में कार्रवाई सौंपी गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने घटनाक्रम में 2 मुख्य आरोपित अभिषेक पुत्र संजय व गौरव पुत्र प्रहलाद वासी फतेहपुर बिल्लौच को बुधवार 29 अप्रैल को बाघोला पलवल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गए थे और छुपाने के लिए होटल, पलवल क्षेत्र में छिपते रहे। जिनको कल माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!