राजबाला सरधाना ने महिला मोर्चा के 14 मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया

फरीदाबाद 24 मार्च : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना ने महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में राजबाला सरधाना ने महिला मोर्चा के 14 मंडलों के अध्यक्षों सराय से अंजना रावत, एन. एच. से नीलम गुलाटी, मेवला से साधना शर्मा, बडख़ल से सोनिया ग्रोवर, मुजेसर से ज्योति कपूर, बल्लभगढ़ से अंजू गुप्ता, फरीदाबाद से अवनी श्रीवास्तव, अजरोंदा से रेनू मलिक, सीही से पिंकी शर्मा, सीकरी से चंद्रप्रभा शर्मा, तिगांव से सपना शर्मा, सेहतपुर से आरती साहू, नंगला से सोनी अरोड़ा, डबुआ से गीता शर्मा की घोषणा की।

राजबाला सरधाना ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि महिला मोर्चा की जिला व मंडलों की टीम संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करने का काम करेंगी, जिससे संगठन के विस्तार को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद जल्दी ही मंडलों की कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

सरधाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मातृशक्ति का अहम स्थान है। महिला कार्यकर्ताओं का योगदान हमेशा ही सराहनीय रहा है। महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। महिला मोर्चा के मंडलों के गठन से सरकार द्वारा बनाई गई जन कल्याणकारी और जनहित की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में आसानी होगी । महिला कार्यकर्ता बहुत ही आसानी से घर-घर जाकर घर में मौजूद महिला व दूसरे सदस्यों को प्रभावशाली तरीक़े से योजनाओं के लाभ पहुंचा सकतीं है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री महिला मोर्चा ममता राघव, प्रतिभा तिवारी, ललिता यादव, मेघना श्रीवास्तव, गीता सिंह, अलका भाटिया, सोनिया ठाकुर, अलका शर्मा, संगीता नेगी, बिन्ते जैऩब नक़वी, ज्योति रावत, अनीता अग्रवाल, प्रिया सहगल और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!