हरियाणा में कोरोना से 22 मरीजों की मौत, 1698 नए पॉजिटिव मिले !

चंडीगढ़ ! हरियाणा में संक्रमण के रिकवरी रेट में कुछ हद तक सुधार हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से नए संक्रमित मरीजों की अपेक्षाकृत ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। जिससे रिकवरी रेट सुधरकर 83.01 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण की दर 6.67 प्रतिशत है। मगर मौत का आंकड़ा थम नहीं रहा है। प्रदेश में 22 और मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। इनमें फरीदाबाद में दो, अंबाला में तीन, रोहतक में दो, करनाल में एक, पंचकूला में चार, कुरुक्षेत्र में तीन, सिरसा में दो, यमुनानगर में दो, फतेहाबाद में एक व कैथल में दो मरीजों की मौत हुई है। कुल मरीजों की संख्या अब 118554 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 1255 हो गया है। अभी 376 मरीजों की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। हरियाणा में चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 240, गुरुग्राम में 288, सोनीपत में 88, रेवाड़ी में 77, अंबाला में 92, रोहतक में 95, पानीपत में 71, करनाल में 60, हिसार में 95, पलवल में 55, पंचकूला में 101, महेंद्रगढ़ में 44, झज्जर में 30, भिवानी में 13, कुरुक्षेत्र में 125, नूंह में 11, सिरसा में 100, यमुनानगर में 47, फतेहाबाद में 39, कैथल में 28, जींद में 34 व चरखीदादरी में 5 नए मरीज सामने आए हैं।

अब तक फरीदाबाद में 18707, गुरुग्राम में 19102, सोनीपत में 7465, रेवाड़ी में 5209, अंबाला में 7489, रोहतक में 5325, पानीपत में 6997, करनाल में 6925, हिसार में 5420, पलवल में 2452, पंचकूला में 5429, महेंद्रगढ़ में 3126, झज्जर में 2306, भिवानी में 2535, कुरुक्षेत्र में 4986, नूहं में 1069, सिरसा में 3358, यमुनानगर में 3709, फतेहाबाद में 2120, कैथल में 2271, जींद में 1908 व चरखीदादरी में 546 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 16940, गुरुग्राम में 15946, सोनीपत में 6717, रेवाड़ी में 4693, अंबाला में 6118, रोहतक में 4396, पानीपत में 5878, करनाल में 5367, हिसार में 4058, पलवल में 2209, पंचकूला में 4193, महेंद्रगढ़ में 3588, झज्जर में 1957, भिवानी में 2180, कुरुक्षेत्र में 3551, नूंह में 963, सिरसा में 2399, यमुनानगर में 1976, फतेहाबाद में 1673, कैथल में 1840, जींद में 1450 व चरखीदादरी में 318 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!