फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टे बरामद किये है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने आशिफ वासी एस.जी.एम नगर, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित IMT चौक बल्ल्भगढ से व क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने केशव वासी मेवला महाराजपुर फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित सेक्टर 48 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।



