20 नवम्बर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे सेक्टर-22/23 जलघर का उद्घाटन

फरीदाबाद : जिला भाजपा द्वारा आगामी 20 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन को लेकर मिलन वाटिका सेक्टर 11 में भाजपा फरीदाबाद के जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के जिलाध्यक्षों,विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों एवं बल्लबगढ़ विधानसभा के सभी कार्यकर्त्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा, फरीदाबाद जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल द्वारा की गई।
बैठक में जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल ने बताया कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 नवम्बर को बल्लबगढ़ विधानसभा के सेक्टर-22/23 में बने जलघर/बूस्टर का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 22 सालों से चली आ रही पानी की दिक्कत को अब भाजपा सरकार की हर घर नल और हर नल जल की मुहीम को साकार करते हुए यह बूस्टर जनता को समर्पित किया जा रहा हिया। अब इस क्षेत्र की पानी की समस्या का स्थाई समाधान किया जा रहा है। भाजपा के बल्लबगढ़ विधानसभा के विधायक व हरियाणा सरकार में मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा ने 2 साल पहले यह ठाना था की वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान अवश्य करेंगे जिसे उन्होंने अब पूर्ण करके दिखाया है।
भाजपा जिला महामंत्री आर.एन सिंह ने कहा कि यह विषय बड़े ही हर्ष और गर्व का है कि प्रदेश के मुखिया पहली बार सेक्टर-22 मछली मार्किट,फरीदाबाद आ रहे है और जनता की सबसे ज्यादा जरुरी समस्या का समाधान करके हमें हरषाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के कार्यकर्त्ताओं को जो जिम्मेदारी मिलती है वह बहुत मेहनत और कर्मठता से निभाते है ।
जिला कार्यकारिणी सदस्य टिपरचन्द ने कहा कि बल्लबगढ़ के सेक्टर-22/23 के लोगों के लिए यह बूस्टर बहुत राहत पहुँचाने वाला है और बल्लबगढ़ विधानसभा के लोगों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि आप सभी मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने अवश्य पहुंचें। इस अवसर पर दादा लख्मीचंद हरियाणवी फिल्म में किरदार निभाने वाले फरीदाबाद में सिकरोना गाँव के कलाकार हितेश को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, मान सिंह, बिजेन्द्र नेहरा, जिला सचिव पुनीता झा, आईटी व सोशल मिडिया प्रमुख अमित मिश्रा, सह संयोजक सचेत जैन, हिमांशु मिश्रा, जिला मीडिया सह- प्रमुख राज मदान, मंडल अध्यक्ष कैलाश विशिष्ठ, अनुराग गर्ग, सत्येन्द्र पाण्डेय, मोर्चों के जिलाध्यक्ष रंजीत सेन, राजबाला सरधाना, दीपांशु अरोड़ा, संजय जांगड़ा सहित फरीदाबाद भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी निवर्तमान पार्षद गण व कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे।



