लोधी राजपूत जनकल्याण समिति (रजि) फरीदाबाद द्वारा नवनिर्वाचित मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का गुलदस्ता व मिठाई भेंट कर स्वागत किया गया

फरीदाबाद : लोधी राजपूत जनकल्याण समिति (रजि) फरीदाबाद के सहयोग से लोधी राजपूत समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा फरीदाबाद नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी की प्रचण्ड जीत के लिए उनका गुलदस्ता व मिठाई भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर समिति ने श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी को अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की एक तस्वीर सम्मान स्वरूप दी।

समिति के संस्थापक महासचिव लाखन सिंह लोधी ने मेयर श्रीमती जोशी को बताया कि 16 अगस्त 2016 को केन्द्रीय राज्य मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग से इस चौक का नामकरण पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश दीदी उमाश्री भारती के कर कमलों द्वारा किया गया था। उसी समय से समिति के द्वारा इस चौक की नि:शुल्क देखभाल की जा रही है और भविष्य में इसी प्रकार जारी रहेगी। सरकार द्वारा लगभग क्षेत्र में यहां पर सभी चौक, चौराहे, पार्कों का सौन्दर्यीकरण पूरा हो चुका है। समाज आपसे निवेदन करता है कि इस चौक का भी सौन्दर्यीकरण अतिशीघ्र कराया जाए। चौक-चौराहे किसी भी क्षेत्र की सुन्दरता में अद्वितीय भूमिका निभाते हैं। हमें आशा नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप इस चौक का सौन्दर्यीकरण अतिशीघ्र करायेंगी। समिति-समाज की ओर आपका आभार एवं धन्यवाद।

इस अवसर पर मुख्य रूप से लाखन सिंह लोधी, रूपसिंह लोधी, धर्म पाल सिंह लोधी, जागेश्वर राजपूत, होती लाल लोधी, राजेश वर्मा, नंदकिशोर लोधी, कुंवरपाल सिंह लोधी, शंकर लाल लोधी, बलवीर सिंह लोधी, ओमप्रकाश लोधी, भुजवीर सिंह लोधी, प्रशांत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, पप्पू सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!