जजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

फरीदाबाद : सेक्टर 14 हूडा मार्किट के सामने स्थित पार्क में महाराणा प्रताप जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर जजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी और उनकी टीम विशेष तौर पर मौजूद रही। मौके पर सभी ने वीर पराक्रम जैसे योद्धा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास को याद किया।

इस मौके पर जजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने महाराणा प्रताप के ऐतिहासिक प्रसंगों की व्याख्या करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जी के उज्जवल इतिहास को सामने लाने की आवश्यकता है और आज के समय हम सभी को महाराणा प्रताप के जीवनवृत्त व उनके समाज और राष्ट्र को दिये योगदान को याद करना चाहिए।

जीवनव संघर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने मुगल शासक अकबर को कई बार रणभूमि में टक्कर दी। आज महाराणा प्रताप की जयंती को सामाजिक समरसता के रूप में हम सब ने मनाया है , जो सराहनीय पहल है। महाराणा प्रताप ऐसे योद्धा थे जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सारा ऐशोआराम तक छोड़ दिया। इस मौके पर लोगों ने महाराणा प्रताप और भारत माता की जय के नारों के बीच नमन करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विजय भाटी, ललित चौहान ,विशाल शर्मा ,अंकित पुंडीर, जगमोहन सिंह चौहान, संदीप सिंह भाटी कई गणमान्य लोग मौजूद रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!