कर्तव्य फाउंडेशन ट्रस्ट ने की सैनिटरी पैड्स इंसीनरेटर मशीन भेंट

फरीदाबाद, 23 सितम्बर। डीसी विक्रम के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के अमृत सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव सेवा पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कला में कर्तव्य फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सैनिटरी पैड्स इंसीनरेटर मशीन भेंट की गई। इस अवसर पर कर्तव्य फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन एस के माथुर ने बताया कि इस मशीन से महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा अस्पताल के सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। मरीजों में फल वितरण किए गए। इस अवसर पर एस के गौड़ कंपनी हेड फरीदाबाद, एक्शन ग्रुप महेंद्र गोयल, नवीन छाबरा, शीला देवी, सुषमा देवी, डॉक्टर हरजिंदर सिंह, डॉक्टर सन्नी डहनवाल, डॉ वंदना डॉ पारुल व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।



