नाबालिग लडकी को भगा ले जाने वाले आरोपी को थाना एस.जी.एम नगर पुलिस ने दबौचा

फरीदाबाद : थाना एस.जी.एम नगर पुलिस ने नाबालिग लडकी को भगा ले जाने वाले आरोपी अमन उम्र 19 साल को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। आपको बताते चले कि मामला एनआईटी जोन एरिया का है। उपरोक्त आरोपी अमन एक नाबालिग लडकी उम्र 13 साल को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिस पर थाना पुलिस ने तुरन्त आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी की धारा 363, 366ए के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू दी थी।
थाना पुलिस ने अपने सूत्रों के माध्यम से एवं इलेक्ट्रोनिक माध्यम से आरोपी अमन को एनआईटी एरिया जी ब्लॉक से गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की है। पीडि़त लडकी का मेडिकल कराया गया है लीगल ऐड एवं सीडब्ल्यूसी की बयान कराए गए हैं। जज साहब के सम्मुख 164 के बयान कराकर, लडकी को परिवार के हवाले किया जायेगा। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एक चोरी का मुकदमा दर्ज है।



