बीट किलर डांस स्टूडियो के डायरेक्टर राजेश शर्मा द्वारा हिंदी और भोजपुरी फिल्म के लिए एक्टिंग, डांस एवं सिंगिंग के ऑडिशन का हुआ आयोजन

फरीदाबाद : हिंदी और भोजपुरी फिल्म के लिए फोगाट पब्लिक स्कूल में एक्टिंग डांस एवं सिंगिंग के ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन का आयोजन बीट किलर डांस स्टूडियो के डायरेक्टर राजेश शर्मा द्वारा किया गया।
ऑडिशन के जज की भूमिका में अभिनेता एवं डांस कोरियोग्राफर अशोक डी स्टार एवं पुनीत शर्मा उपस्थित रहे। ऑडिशन में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
ऑडिशन में विशेष सहयोगियों के रूप में संजीव कुशवाहा कमल गौतम, शिक्षाविद एवं जजपा नेता सतीश फोगाट, जावेद, अतुल सचदेवा, राकेश लूथरा,आदि उपस्थित रहे।



