भारतीय किसान यूनियन की महिला सदस्य आम आदमी पार्टी में शामिल

  • पार्टी जीती तो दिल्ली, पंजाब के बाद हरियाणा के लोगों को मिलेगी तमाम सुविधाएं;-डा सुशील गुप्ता

नई दिल्ली : हरियाणा में बेहतर सरकार लाने के प्रयास को लगातार बल मिलता जा रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढाने के लिए आज राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता के दिल्ली स्थित निवास पर भारतीय किसान युनियन महिला विंग की सदस्य राज कौर गिल, हरियाणा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे लखबीर सिंह लख्खा भी अपने दलबल के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके अलावा फरीदाबाद में भाजपा के प्रचार श्रवण कुमार केा भी डा सुशील गुप्ता ने पार्टी की टोपी पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया।

डा गुप्ता ने कहा कि राज कौर गिल किसान आंदोलन के समय भारतीय किसान यूनियन की सक्रिय सदस्य रही है। वह अब से आम आदमी पार्टी के लिए प्रदेश में कार्य करेगी। डा गुप्ता ने कहा कि आज प्रत्येक प्रदेश वासी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली और पंजाब के मॉडल की सफलता को देखकर लगातार जुड रहें है। यही कारण है कि दिनप्रति हरियाणा के विभिन्न गांवों से लोग प्रदेश में पार्टी को लाने के लिए हमारे साथ लगातार जुड रहें है।

इस दौरान पार्टी में शामिल होने आए सैकडों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार आज पूरी तरह से फेल हो चुकी है। डा गुप्ता ने कहा महिला सुरक्षा, बिजली,स्वास्थ्य, पानी, शिक्षा की बात करें या अन्य। हर क्षेत्र मंे खटटर सरकार विफल साबित हो रही है।

पार्टी के हरियाणा प्रभारी डा गुप्ता ने कहा आज महिलाओं का ही नहीं,आम आदमी भी देश रात को अपने घर से निकलने से डरता है। व्यापरियों से बदमाश फिरौती मांगते है,जो नहीं देता उसको अपनी जान का डर रहता है।

प्रदेश में बिजली कब आयेगी लोग घंटो आस लगाए घरों के बाहर बैठे रहते है। हरियाणा में फ्री बिजली कब मिलेगी, यह तो सोचना ही बंद कर दिया है। लेकिन आम आदमी पार्टी के दिल्ली पंजाब मॉडल को देख हरियाणा की जनता भी अब पार्टी से उम्मीद लगाने लगी है।

उन्होंने कहा हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो वह औद्योगिक और कृषि बिजली इस्तेमाल पर भी कोई दर न बढ़ाने देंगे। उन्होंने कहा दिल्ली के बाद पंजाब 300 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा करने वाला दूसरा राज्य बन गया है। उन्होंने खट्टर सरकार को फ्री बिजली, पानी के मूलभूत सुविधाओं देने की चेतावनी दी। अगर वह ऐसा नहीं करते तो 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को उनके हक दिलवाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्कूलों में बच्चे दयनीय स्थिति में पढ़ने को मजबूर हैं, न तो बच्चों को और न ही शिक्षकों को बेहतर माहौल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में बैठे नेताओं को घर में आराम से बैठने नहीं देगी। उन्हें जनता का काम करने के लिए मजबूर करेगी।?

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर आप की सरकार हरियाणा में आई तो प्रदेश के हर खेत में पानी और राजधानी बनाने की समस्या का समाधान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!