नेता से अभिनेता बने फरीदाबाद निवासी मनधीर सिंह मान ने नेहरू ग्राउण्ड में अपने मान प्रोडेक्शन के फिल्म स्टूडियों का किया शुभारंभ

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : नेता से अभिनेता बने फरीदाबाद निवासी मनधीर सिंह मान ने नेहरू ग्राउण्ड में अपने मान प्रोडेक्शन के फिल्म स्टूडियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधिवत हवन यज्ञ किया गया तथा पारिवारिक सदस्यों ने रिबन काटकर व नारियल फोडक़र शुभारंभ किया।
इस मौके पर कुलदीप डागर, धर्मेंद्र डागर, फिल्म कलाकार अशोक डी स्टार, हरीश शर्मा, संजू सावंरिया, राईटर सतपाल गुप्ता, नरेश शाह, संदीप सरोज, रवि पटेल,सुनील कुशवाहा, रमाकांत तिवारी, एडवोकेट संदीप सेठी, किशन बांगा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फिल्म प्रोड्यूसर,राईटर,एक्टर मनधीर सिंह मान ने बताया कि उनके प्रोडेक्शन हाऊस ने हरियाणवीं सॉन्ग, भक्ति सॉन्ग के अलावा कई अन्य गीत प्रस्तुत किए। जो लोगों को काफी पसंद भी आए है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के युवा माया नगरी मुम्बई तक नहीं पहुंच पाते थे और अपने सपने को जीते जी मरते हुए देखते थे। लेकिन अब फरीदाबाद के युवाओं को जोडऩे के लिए पूरा भरसक प्रयास करेगें ताकि वह अपना सपना पूरा कर सकें।



