निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 131 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच : जयप्रकाश सिंह

बल्लभगढ़ : बल्लभगढ़ वार्ड नंबर 2 सुभाष कॉलोनी के न्यू मिलेनियम पब्लिक स्कूल में क्यूआरजी हॉस्पिटल सैक्टर 16 के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन परिवहन मंत्री के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने किया। टिपरचंद ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही सफलता की पूंजी है। अगर हम स्वस्थ है तो हर काम बखूबी कर सकते है। उन्होंने ने कहा कि जयप्रकाश सिंह अपने वार्ड में लगातार कई वर्षो से समाजसेवा कर रहे है, इस नेक कार्य के लिए मैं उनको बधाई देता हूं।

शिविर में दिल की जांच, किडनी जांच, हड्डी रोग, स्त्री जांच, बीपी, शुगर व ईसीजी की जांच हुई। वहीं 42 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

समाजसेवी वार्ड नंबर 2 मास्टर जयप्रकाश सिंह ने कहा कि मेरे वार्ड के लोगों का अच्छा स्वास्थ्य रहे, इसी उद्देश्य के साथ पूरे वार्ड में निशुल्क कैंप लगाए जा रहे हैं। जयप्रकाश ने कहा कैंप में सभी रोगों की जांच करके समय पर इलाज मिल जाता है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। शिविर में 131 लोगो ने अपनी जांच कराई।

कैंप में सचिन मडोतिया सरपंच भनकपुर, वार्ड 40 पार्षद राकेश गुर्जर, चेयरमैन महावीर सैनी, किरणबाला, टेकचंद शर्मा, मुनेश, राम, डॉ रविंद्र कौर, डॉ कपिल, डॉ सोविक यादव, अंजू नर्स, शालनी नर्स और मैनेजमेंट से राकेश डागर सहित वार्ड नंबर 2 के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!