वूमैंस पॉवर एनजीओ की टीम ने स्लम एरिया की महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाकर करवा चौथ की बधाई दी

फरीदाबाद। वूमैंस पॉवर एनजीओ की टीम ने सेक्टर 23 कम्युनिटी सेंटर में स्लम एरिया की महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाकर करवा चौथ की बधाई दी। निशुल्क मेहंदी कार्यक्रम में आशा भारद्वाज, रिद्धिमा पाराशर, रेखा भारद्वाज ने मेहंदी लगा कर अपना योगदान दिया। साथ ही वूमैंस पॉवर की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली ने कहा कि उनके द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है तो वह परिहास हमें लगातार जारी रखना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ उपसचिव शगुन तोमर, रजनी भारद्वाज आदि भी मौजूद रहीं।



