पेट्रोल पंप पर सो रहे तीन कर्मियों पर हथौड़े से किए वार, एक की हत्‍या !

हिसार ! हिसार में सुबह पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी की हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल कर दिए गए। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में लग रहा है कि हमला लूट के इरादे से ही किया गया था। बहरहाल दोनों घायलों को अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है, वहीं सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है। वारदात सिरसा बाईपास पर स्थित गोयल पेट्रोल पंप की है। इस बारे में पुलिस को दी शिकायत में पंप के मालिक संजय गोयल ने बताया कि रात को पंप पर चार कर्मचारी थे। दो कमरे में और दो गैलरी में सो रहे थे। करीब 3 बजे एक युवक पैदल चलकर अपने हाथ में हथौड़े जैसा हथियार लेकर वहां आया और आते ही गैलरी में सो रहे दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसके बाद एक और कर्मचारी के सिर पर वार कर दिया।

सुबह जब एक और कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचा तो साथियों की हालत देखकर समझते देर न लगी कि जरूर लूटपाट के नजरिये इन पर हमला किया गया है। हालांकि तब तक हनुमान नामक की कर्मचारी की सांसें रुक चुकी थी, वहीं दो खून से सने मिले। गनीमत रही कि पीछे वाले कमरे में सो रहा अन्य कर्मचारी बच गया। इस बारे में संजय गोयल को सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी बलवान सिंह राणा, डीएसपी अशोक कुमार शर्मा और मिल गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह हमला लूट के इरादे से ही किया गया लग रहा है। कुछ रुपए चोरी करने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर नशे का आदी भी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान की कोशिश की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!