राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने झौंकी ताकत

फरीदाबाद, 6 जनवरी। 8 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने झौंकी ताकत। आज आधा दर्जन विभागों में सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार, जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर, फरीदाबाद ब्लाक के प्रधान करतार सिंह, दर्शन सिंह सोया, मुकेश बेनीवाल, राकेश चिण्डालिया, गुरचरण खाण्डिया सहित दर्जनों नेता शामिल थे। प्रैस को बयान जारी करते हुए सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार व जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर ने बताया कि हड़ताल को लेरक आज नगर निगम, सिविल अस्पताल बादशाह खान, हुडा विभाग, ईएसआईसी अस्पताल, बिजली विभाग आदि में तूफानी दौरा कर कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। श्री शास्त्री ने कहा कि किलोमीटर स्कीम के खिलाफ रोडवेज यूनियन द्वारा किए जाने वाले आन्दोलन में भी सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा पूरा समर्थन केरगा।

ये है मांगें
एनपीएस को खत्म करो, पुरानी पेेंशन स्कीम बहाल करो, श्रम कानूनों में किए जा रहे मजदूर विरोधी संशोधन पर रोक लगानेे, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं रोडवेज सहित जनसेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाने, पंजाब के समान वेतनमान एवं पेंशन देने, संघ के सुझाव अनुसार विधानसभा में बिल पारित कर केन्द्रीय परियोजनाओं सहित अन्य विभागों में कार्यरत सभी प्रकार के पार्ट-टाईम, अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक सेवा सुरक्षा एवं समान काम-समान वेतन देने, कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को वास्तविक खर्च पर आधारित कैशलैश मेडिकल सुविधा देने, एक्सग्रेसिया रोजगार स्कीम में सेवा व उम्र की लगाई गई शर्तों को हटाने, एच.आर.ए में की गई बढ़ोतरी को जनवरी 2016 से लागू करने व सभी प्रकार की दमन एवं उत्पीडऩ की कार्यवाहियां को समाप्त करने आदि।

हड़ताल की तैयारियों में नगर निगम के नेता श्रीनंद ढकोलिया, दान सिंह, जितेन्द्र, बादशाह खान अस्पताल के नेता रजनी भाटिया, जितेन्द्र मोर, दिलबाग सिंह, गुलाब सिंह, हुडा वर्कर यूनियन 550 के नेता दिनेश, नरेश कुमार, सतीश घुघेरा, हुडा वर्कर यूनियन 1266 खुशी अहमद, धर्मवीर वैष्णव, मनोज, हवा सिंह, बिजली विभाग के नेता शब्बीर अहमद, सतपाल नरवत, सतीश, गिरीश राजपूत, अशरफ खान, देविन्द्र त्यागी, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के नेता अतर सिंह, जगदीश, गांधी सौरोत, रोडवेज रामआसरे यादव, विरेन्द्र सिंह, शहजाद खान आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!