घर में चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 टीम ने बेटे को किया गिरफ्तार

एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी पैरों की चुटकी, चांद और सूरज नूमा दो आभूषण बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा घर में चोरी की करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पर्वतीय कॉलोनी स्थित एक घर से आभूषण चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने शिकायतकर्ता के बेटे को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम रजत कुमार निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, बदरपुर, हाल निवासी वेदराम कॉलोनी, फरीदाबाद है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने थाना सारन में शिकायत दी कि उसका बेटा रजत, जो उसके साथ नहीं रहता था, एक्सीडेंट के बाद उसके पास रहने आया था। इसी दौरान मौका पाकर उसने घर से आभूषण चोरी कर लिये और फरार हो गया। शिकायत पर थाना सारन में चोरी की धारा में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि एक्सीडेंट के कारण उसके इलाज में कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपनी ही मां के घर से आभूषण चोरी कर लिये। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!