बॉलीवुड के ही-मैन, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन !

मुंबई : बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार समेत पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है। प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट करके दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी।

धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने अभिनेता अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। फिल्म ‘शोले’ में दोनों जय-वीरू के रूप में पक्के दोस्त बनकर नजर आए। यह दोस्ती आज टूट गई। इस फिल्म के बाद निजी जिंदगी में भी दोनों सितारों के बीच करीबी रिश्ता रहा।

करण जौहर ने लिखा भावुक पोस्ट : निर्माता करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने हीमैन को श्रद्धांजलि दी है। करण ने लिखा है, ‘यह एक युग का अंत है… एक बहुत बड़ा मेगा स्टार… मुख्यधारा के सिनेमा में एक हीरो का अवतार… अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति… वह भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे… सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं… लेकिन सबसे ज्यादा वह सबसे अच्छे इंसान थे… हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था… उनके पास सभी के लिए केवल अथाह प्यार और सकारात्मकता थी। आज हमारी इंडस्ट्री में एक बड़ा खालीपन है.। एक ऐसा स्थान जिसे कभी कोई नहीं भर सकता, हमेशा एकमात्र धरमजी रहेंगे। हम आपको बहुत याद करेंगे। आज स्वर्ग धन्य है। आपके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए आशीर्वाद रहेगा।
अभिनेत्री एशा देओल श्मशान घाट के बाहर नजर आईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!