पोक्सो एक्ट के मामले में पुलिस थाना सारन की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह के द्वारा महिला विरुद्ध अपराध में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सारन की टीम ने पोक्सो एक्ट के मामले में आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि नाबालिक लडकी के परिजनों ने पुलिस थाना सारन में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी नाबालिक बेटी से अभिषेक(21) नाम के व्यक्ति ने शादी कर ली है व उसकी लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं, जिस शिकायत पर थाना सारन में पोक्सो से संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सारन की टीम ने आरोपी अभिषेक वासी सोनिया चौक पार्वती कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नाबालिक लड़की के साथ उसकी इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई थी, फिर उसने नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर उससे शादी कर ली और लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!