पटियाला टीम के मैनेजर कर्मराज कर्मा ने बडी चौपाल पर मचाई धूम

लेडीज सिंगर हरविंदर कौर ने दी सुंदर प्रस्तुति, हरेंद्र तिनसा ने भी दर्शकों को ताली बजाने पर किया मजबूर

सूरजकुंड (फरीदाबाद) : 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की बड़ी चौपाल पर उस समय धूम मच गई, जब पंजाब पुलिस के कल्चरल टूर्प पटियाला के मैनेजर टीम लीडर कर्मराज कर्म ने पंजाबी गीतों और डांस की जोरदार मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कर्मराज कम्र ने पंजाब पुलिस का एक ऐसा गु्रप बनाया है, जिसके माध्यम से वे पंजीबी लोक संस्कृति को जागृत किए हुए हैं और उसकी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह रहे हैं। इस गु्रप की प्रस्तुतियां देखकर देश-विदेश के पर्यटक भी थिरकने पर मजबूर हो गए।

कर्मराज कर्म के गु्रप ने पंजाब लोक संस्कृति और विभिन्न डांस कला जैसे-जिंदूआ डांस, सुखिया कलाम, लोकगीत, पंजाबी बॉलीवुड स्टाइल, धार्मिक राम भजन, राम की मस्ती मस्ती में नाचू मैं राम-राम-राम, चलो पटियाले उत्थे बिकदे रेशमी नाड़े, बल्ले बल्ले हालिया ने डकले, तेरी लॉन्ग दा लश्कारा, मुंडा ताडके आंख मारदा नी, मेरा ढोल बजदा आदि बोल के सुंदर पंजाबी गीतों के साथ डांस करके बड़ी चौपाल पर बैठे लोगों को मंत्र मुक्त किया।

वहीं सिंगर हरेंद्र तिनसा ग्रुप लीडर ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर लेडीज सिंगर हरविंदर कौर ने भी अपनी सुंदर प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर उनके साथ कीबोर्ड पर राजेश शर्मा, पैड पर प्रदीप वर्मा, सैंपलर पर मास्टर हरि, ढोल पर शेर सिंह व मछंदर सिंह, ढोलक पर सुखविंदर सिंह, हरविंदर कौर, गायक कुलवंत कौर, हरदीप सिंह, हरेंद्र सिंह, सुखदास, अमितपाल, राहुल कुमार इत्यादि कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!