साइबर सिटी में फैला गंदगी और कीचड़ का वायरस

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 3 जून। साइबर सिटी गुरुग्राम शहर की सफाई व्यवस्था की हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है! यहां की बहुत सी कॉलोनियों की गलियां व सडक़ें बिलकुल कच्ची पड़ी हैं! इन कॉलोनियों में कोई भी पक्की सडक़ अभी तक नहीं बनाई गई! कहने को तो गुरुग्राम अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहर कहलाता है और हरियाणा के मुख्यमंत्री भी गुरुग्राम का विशेष ख्याल रखते हैं परंतु यह ख्याल किस प्रकार का रखते हैं यह तो यहां की जनता ही बतलायेगी कि गुरुग्राम का ख्याल केवल राजस्व वसूली तक ही रखा जाता है या फिर विकास के मुद्दों पर भी?
कच्ची सडक़ व कच्ची गलियों के कारण गुरुग्राम की एक कॉलोनी में रहने वाले लोगों की दुर्दशा की हालात पर अब हम चर्चा कर रहे हैं! गुरुग्राम के सेक्टर 37 के नजदीक लगते सरस्वती एन्क्लेव की अंजना कॉलोनी की गली नंबर एक व उस के आस पास की कई गलियां बिलकुल कच्ची पड़ी हैं! थोड़ी सी बारिश में ही इन गलियों में इतनी गंदगी व कीचड़ हो जाता है कि यहां पर रहने वाले निवासियों व महिलाओं का पैदल चलना ही दूभर हो जाता है!
सरस्वती एन्क्लेव की अंजना कॉलोनी की दुर्दशा के बारे में जब अंजना कॉलोनी के निवासी रविंद्र सिंह तंवर से बात की गई तो उन्होंने इस कॉलोनी की दुर्दशा का खुलासा करते हुए बताया कि यह अंजना कॉलोनी नगर निगम के दो वार्डों के अधीन आती है! अंजना कॉलोनी में लगभग 500 मकान हैं! रविंद्र तंवर के अनुसार अंजना कॉलोनी के लगभग 100 से 150 मकानों का वोट तो वार्ड 13 के तहत है व 300 से 350 मकानों का वोट वार्ड 27 के तहत है! उन्होंने बताया कि वार्ड 13 के पार्षद ब्रह्म प्रकाश यादव हैं व वार्ड 27 की पार्षद सुदेश रानी है! रविंद्र सिंह का कहना है कि अंजना कॉलोनी में सीवर की जो लाइन डाली गई है उस का कनेक्शन सेक्टर 10 की मेन सीवर लाइन के साथ नहीं जोड़ा गया! इसी कारण इस अंजना कॉलोनी में बारिश के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पाती व अंजना कॉलोनी में कच्ची गलियां भी अभी तक इन दोनों पार्षदों ने पक्की नहीं करवाई जिस वजह से इस कॉलोनी में हमेशा गंदगी व कीचड़ फैला रहता है!
रविंद्र तंवर का यह भी कहना है कि अब कुछ महीनों से जो कोरोना वायरस जैसी भयंकर वायरस की बीमारी फैली हुई है तो इस अंजना कॉलोनी के सभी निवासियों में डर व भय का वातावरण है कि इन कच्ची गलियों में फैले कीचड़ व गंदगी की वजह से कहीं कोरोना वायरस का संक्रमण ज्यादा ना फैल जाये!
इस विषय में जब पार्षद ब्रह्म प्रकाश यादव व पार्षद सुदेश रानी के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो फोन नहीं उठाया गया! गुरुग्राम की यह अंजना कॉलोनी सेक्टर 37 के पास व सेक्टर 10 की मेन रोड़ के पास है! सेक्टर 37 की मुख्य सडक़ की भी हालात बहुत खराब है! साइबर सिटी कहलाने वाले गुरुग्राम की सडक़ों व गलियों की स्थिति इस कदर बदहाल है कि कोरोना वायरस की बीमारी का संक्रमण इन बदहाल सडक़ों व गलियों में फैले कीचड़ व गंदगी की वजह से जबरदस्त फैल सकता है!



