कौशल विकास केन्द्र में प्रशिक्षण पूरा होने पर महिलाओं को मिले प्रमाण पत्र

फरीदाबाद : विश्व जागृति मिशन, आनंद धाम टॄस्ट की ओर से संचालित कौशल विकास केंद्र में ब्यूटी वेलनेस का कोर्स पूरा किए जाने पर महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सनातन धर्म हनुमान मंदिर, तीन बी में आयोजित कार्यक्रम में उद्योगपति विजय कुमार बुद्धिराजा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव एन पी चंदोक, मुकेश राठौर तथा प्रीतम नागपाल विशिष्ट अतिथि थे। संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, आनंद धाम कौशल विकास केंद्र, फरीदाबाद के निदेशक वी के सिंह तथा प्रधानाचार्य साधना गुलाटी ने महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि संस्था की ओर से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में भी सहयोग किया जाता है। वहीं कार्यक्रम में डॉक्टर आर बी बारी और विजयलक्ष्मी बारी का विशेष सहयोग रहा।



