फ्लिपकार्ट पर पेमेंट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने किया 3 आरोपियों को गिरफ्तार

फरीदाबाद : आजकल आधुनिक दौर में टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिनके मामले फरीदाबाद में भी सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में फ्लिपकार्ट पर पेमेंट करवाने के नाम पर ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने वडोदरा, गुजरात से 3 आरोपी शिवम सिंह, सुमित मकरवाना व कुनाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेन्ट्रल में अशोका एनक्लेव-1, सेक्टर-34 में रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास 12 नवम्बर को एक कॉल आई, जिस पर ठगों ने बोला कि फ्लिपकार्ट के ऑडर के लिए 3000/-रू की पेमेंट पेंडिग है। जिस पर शिकायतकर्ता ने पहले 1180 रुपए, उसके बाद 2248 रुपए की पेमेंट की, इसके बाद ठगों ने वापिस कॉल कर कहा कि पेमेंट नहीं आई है और उन्होंने 5726 रू. पेमेंट करने को कहा और यह भी बताया कि बाकी रुपये वापिस भेज दिए जाएंगे, इस प्रकार ठगों ने शिकायतकर्ता से बार-बार फोन कर कुल 12 बार में 1,67521/- पेमेंट कराकर ठगी कर ली। जिसके संबंध में थाना साइबर सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम कुणाल, सुमित मकरवाना व शिवम वासियान वड़ोदरा गुजरात को वड़ोदरा से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पुछताछ में सामने आया कि कुनाल खाताधारक है, जिसने अपना खाता सुमित को बेचा था, सुमित ने यह खाता आगे शिवम को बेचा दिया और शिवम ने खाता को आगे ठगों को बेचा।

आरोपियों को पुछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!