फरीदाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में शपथ समारोह का आयोजन किया गया

फरीदाबाद ! फरीदाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में एक शानदार परेड व शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई और पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह द्वारा सभी पुलिसकर्मियों उपस्थित आम जनों को एकता दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह, डीसीपी मुख्यालय अर्पित जैन, डीसीपी बल्लभगढ़, सुमेर सिंह, डीसीपी ट्रैफिक सुरेश कुमार, एसीपी मुख्यालय आदर्श दीप सिंह, एसीपी जयपाल, एसीपी अनिल, अन्य सभी अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

मौजूद आम जनों एवं पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आपस में भाईचारा और सद्भावना बनाकर रखें, असामाजिक तत्वों से सतर्क रहें, घरों में होने वाली चोरी और वाहन चोरी से बचाव के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाएं और सामूहिक तौर पर सुरक्षा गार्ड रखें, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का साथ ना दे। उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव आपकी सेवा सहयोग और सुरक्षा में तत्पर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!