वैक्सीनेशन के बाद भी करें कोरोना गाइडलाइन्स का पालन : रोहित जैनेंद्र जैन

- डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में 300 से अधिक बच्चों को लगाई कोरोना वैक्सीन
फरीदाबाद : डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई। इस मौके पर 300 से अधिक बच्चों को सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से कोरोना की वैक्सीन लगवाई गई।
इस मौके पर स्कूल के प्रो. वीसी रोहित जैनेंद्र जैन ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया और अपील करते हुए कहा कि बेशक, उन्हें कोरोना की वैक्सीन लग गई है परंतु उसके बावजूद भी वे कोरोना गाइडलाइन्स का पूरी सख्ती से पालन करें और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का ध्यान रखते हुए अनावश्यक बाहर जाने से बचें। इस मौके पर वैक्सीनेशन के दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क संबंधी नियम का सख्ती से पालन करवाया गया तथा बच्चों को स्लॉट के अनुसार वैक्सीन लगाई गई।
वैक्सीन लगाने के बाद बच्चों को लगभग आधा घंटा आब्जर्वेशन के लिए रखा गया तथा स्वास्थ्य कर्मियों व स्कूल प्रबंधन द्वारा वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया कि स्कूल द्वारा बच्चों को सुरक्षित वातावरण में कोरोना वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
इस मौके पर स्कूल के प्रो. वीसी रोहित जैनेंद्र जैन ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के वैक्सीनेशन शुरु करवाकर एक अच्छा प्रयास किया गया है। इसके लिए सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के आभारी हैं जिन्होंने बच्चों की सेहत के बारे में भी सोचा और कोरोना का सुरक्षा कवच देने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के बाद अब अभिभावकों की भी चिन्ता अब खत्म होगी और बच्चे भी बिना किसी डर के पढ़ाई कर सकेंगे क्योंकि अब बच्चे स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे।
कैप्शन: डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में कोरोना की वैक्सीन लगवाते बच्चे।



