सविष्कार महाकौशल “जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज” में डॉ. पुनीत द्विवेदी वक्ता के रूप में हुए आमंत्रित

जबलपुर (म.प्र) (मनीष शर्मा) : सविष्कार महाकौशल द्वारा “जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज” जबलपुर में आयोजित एक दिवसीय “सविष्कार इनसिस्ट्स” कार्यक्रम में मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स इंदौर के समूह निदेशक एवं मॉडर्न इन्क्यूबेटर के मेंटर एवं परामर्शदाता डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. पुनीत द्विवेदी ने सविष्कार के माध्यम से जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, उद्यमिता एवं नवाचार के बारे में जानकारी दी एवं साथ ही साथ शासन की स्टार्टअप इकोसिस्टम संबंधी विभिन्न योजनाओं के बारे में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में 400 के लगभग इंजीनियरिंग विद्यार्थी और शोधार्थी तथा 20 प्राध्यापकों की उपस्थिति रही। जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पी.के झींगे जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं नवाचार की प्रासंगिकता पर चर्चा की।

सविष्कार- महाकौशल से प्रांत संयोजक शिवेंद्र चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की प्रास्ताविक भूमिका रखी। अन्य गणमान्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में रक्षित मेहता (रतलाम) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्कार ने किया। अपने वक्तव्य में डॉ. द्विवेदी ने “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” के महत्व को विद्यार्थी-शोधार्थियों को बताया। साथ ही साथ वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ए. आई, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग एवं रोबोटिक्स की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. द्विवेदी ने इंजीनियरिंग विद्यार्थियों से “जॉब सीकर” नहीं “जॉब प्रोवाइडर” बनने करे लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम के उपरांत डॉ. पुनीत में विद्यार्थियों की स्टार्टअप एवं नवाचार संबंधी जिज्ञासा एवं प्रश्नों के उत्तर दिये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!