लायंस क्लब डेफोडिल ने स्कूली छात्रों के साथ बाल दिवस मनाया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : लायंस क्लब डैफोडिल द्वारा आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस (बाल दिवस) के अवसर पर ज्ञान सेवा ट्रस्ट के साथ मिलकर सडक़ किनारे पढऩे वाले बच्चों के साथ समय बिताया। इस मौके पर लायंस क्लब डेफोडिल के कोषाध्यक्ष लायन योगेन्द्र तेवतिया ने लायन विवेक बंसल, रमेश चोपड़ा, सुमित मित्तल, विजय प्रकाश के साथ बच्चों को मिठाई, स्टेशनरी, नोटबुक, जूस की बोतल, गुड डे बिस्किट बांटे करीबन 48 छात्रों में वितरित किए।
लायन योगेन्द्र तेवतिया ने बताया कि लायंस क्लब डेफोडिल के सदस्यों का प्रयास रहता है कि वह सुख-दुख की घड़ी में हमेशा ही जरूरतमंदों की हर प्रकार से सेवा करें चाहे वह किसी भी रूप में हो। इसी प्रकार उनके क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ दीवाली पर्व मनाकर उनके साथ खुशियां बांटी थी।



