शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास जरूरी : डा. नीतू मान

जीडी गोयंका ग्रेटर फरीदाबाद स्कूल ने धूमधाम से मनाया ओरिएंटेशन डे

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी जरूरी है और इसी उद्देश्य के साथ-साथ जीडी गोयंका ग्रुप ऑफ स्कूल्स शिक्षा प्रदान करते हैं। उक्त वाक्य जी डी गोयंका ग्रुप आफ स्कूल्स की चेयरपर्सन डा. नीतू मान ने जी डी गोयंका ग्रेटर फरीदाबाद स्कूल के ओरिंटेशन डे कार्यक्रम में अभिावकों को संबोधित करते हु व्यक्त किए। इस अवसर पर बच्चों ने कराटे के जरिए जहां आत्मरक्षा की प्रस्तुति से जमकर तालियां बटोरी, वहीं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुती दी।

इस अवसर नीतू मान ने कहा कि वे गौरवांवित महसूस करती हैं कि उन्हें बेहतरीन विद्यार्थी और अभिभावक मिले हैं जिनके सहयोग से जी डी गोयंका स्कूल अनेक उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि जी डी गोयंका स्कूल आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा देने में विश्वास रखते हैं। यही कारण हैं कि जहां स्कूल में हर बच्चे के लिए जूडो-करोटे अनिवार्य है वहीं समय की मांग को देखते हुए फ्रैंच भाषा भी अनिवार्य की गई है ताकि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में बच्चे आगे रहें। इस अवसर पर स्कूल की चेयरपर्सन डा. नीतू मान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन डा. कमलेश वर्मा, सीईओ दीपाली चौधरी, स्कूल की प्रिंसीपल कृतिका ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!