जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक परिचय बैठक का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक परिचय बैठक एवं स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सैक्टर-9 में किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक का सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनाने पर धन्यवाद किया। वहीं जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय करवाया और उनका शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत भी किया।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के हाईकमान राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र, हरियाणा विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, सहप्रभारी जितेन्द्र बघेल, राष्ट्रीय महासचिव कु.शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, चौ. वीरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक आनंद कौशिक पूर्व विधायक नीरज शर्मा का आभार जताया और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक को विश्वास दिलवाया कि पार्टी संगठन की मजबूती व विपक्ष की भूमिका निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें। उल्लेखनीय है कि 12 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद जिला कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ है। सभी पदाधिकारियों ने इस लम्बे समय की दूरी को खत्म करने के लिए कांग्रेस संगठन मजबूती देते हुए स्व. जिला कांग्रेस अध्यक्ष बी.आर.ओझा को श्रद्धांजलि देते हुए संकल्प लिया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेगें।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस बलजीत कौशिक ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है, लम्बे समय के अंतराल के बाद कांग्रेस का संगठन बना है इसलिए सभी नवनियुक्त 30 के 30 पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए मिलकर काम करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस.एल.शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, गौरव ढींगड़ा, विनोद कौशिक, रेनू चौहान, अशोक रावल, डा. सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा, तिलकराज, बाबू लाल रवि, विरेन्द्र चंदीला, सरदार बलजीत अरोड़ा, राहुल नागर, दिनेश शर्मा, ललित बंसल, मोहसिन खान, सुनीता फागना, सरला भमोत्रा, श्रीमती पम्मी मान, एन.के. शर्मा, विकास फागना, मास्टर विरेन्द्र बैंसला, अनुज शर्मा, अर्जुन सैनी, सुगम चंद जैन, बलजीत हुड्डा, यूनिस मोहम्मद, प्रेम यादव सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!