एचएसएससी द्वारा आयोजित सीईटी 2022 की लिखित परीक्षा में न आए कोई भी परेशानी : सीएस संजीव कौशल

- कहा, परिवहन, ठहरने और खाने की व्यवस्था के लिए गठित करें प्रशासनिक, पुलिस और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियो की कमेटियां
- लगभग 70 हजार परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए फरीदाबाद में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र: डीसी विक्रम सिंह
- परीक्षा के सफल आयोजन के लिए किए जाएंगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट ऑफिसर एवं लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर नियुक्त
फरीदाबाद, 21 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि एचएसएससी द्वारा आयोजित सीईटी 2022 की लिखित परीक्षा में कोई भी परेशानी नहीं आनी चाहिए। मुख्य सचिव संजीव कौशल आज शुक्रवार एचएसएससी सीईटी परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रदेश के जिला उपायुक्तों को विडियों कान्फ्रेंस के जरिये संबोधित कर रहे थे।
सीएस संजीव कौशल ने एनडीए की गाइडलाइन अनुसार दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षार्थियो की परिवहन, ठहरने और खाने की व्यवस्था के लिए प्रशासनिक, पुलिस और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियो की कमेटियां जिला स्तर पर गठित करें।
फरीदाबाद में लगभग 70 हजार परीक्षार्थियों के लिए लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए परीक्षा बनाए गए हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट ऑफिसर एवं लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर नियुक्त करें। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि एनडीए द्वारा आयोजित हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की 2022 सीईटी की लिखित परीक्षा में कोई भी कोताही नहीं बर्दाश्त होगी। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ तुरंत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
सीएस संजीव कौशल ने कहा कि जिला में परीक्षार्थियों के लिए यातायात, ठहरने, खाने की व्यवस्था के लिए सभी उपायुक्त एडीसी, जीएम रोङवेज, पुलिस विभाग और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियो, एनजीओ तथा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधियों के साथ तालमेल करके तमाम पहलुओं पर बारिकी से समीक्षा करके व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी 05 व 06 अक्टूबर को सीईटी की 2022 की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए जिला फरीदाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की पवित्रता तथा कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए धारा-144 लगाने सहित केंद्रवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट ऑफिसर एवं लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर की नियुक्तियां करें। लिखित परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अन्य अधिकारियों द्वारा सभी ऑफिसर एवं मजिस्ट्रेट को जरूरी दिशा निर्देश दें।
परीक्षा पहले चरण में सुबह 10:00 बजे से और दूसरे चरण में दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगी। परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्रो में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अन्दर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी अधिकारी परीक्षा केंद्रो के अन्दर जाने पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्णतया पाबंदी है।
विडियो कान्फ्रेंस में डीसी विक्रम सिंह, एसीपी नरेन्द्र कादियान, जिला शिक्षा अधिकारी मुनेष चौधरी सहित सम्बधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



