ज्ञान सिंह नरूला की पुण्यतिथि के मौके पर रक्तदान शिविर लगाया गया

फरीदाबाद। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से जुड़े रहे ज्ञान सिंह नरूला की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार को दो नंबर ए ब्लॉक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 47 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में सरदार उजागर सिंह रत्रा, सतपाल सिंह पाले, राकेश भाटिया, संजय भाटिया, रवि नागपाल, हरीश रत्रा, बहादुर सिंह सब्बरवाल, प्रदीप खत्री, वेद भाटिया, अशोक अरोड़ा, मनोज नरूला तथा आम आदमी पार्टी बडख़ल विधानसभा के अध्यक्ष तेजवंत सिंह बिट्टू ने विशेष रूप से पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान मनजीत सिंह चावला ने कहा कि ज्ञान सिंह नरूला ने गुरुद्वारा में प्रभात फेरी के प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान शिविर डिवाइन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से लगाया गया है। आयोजक भूपेंद्र सिंह नरूला, इंद्रजीत सिंह नरूला, सरदार कुलदीप सिंह नरूला, इंद्रपाल सिंह नरूला ने आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी सुंदर लाल चुघ, चुन्नी चावला, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सिंह, जे. के. भाटिया, गुरुदयान अदलक्खा आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!