दूषित पेयजल की सप्लाई के कारण लोगों की जान खतरे में

फरीदाबाद (मदन लाहौरिया) 15 दिसंबर। फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की जवाहर कालोनी की गली नं. 4, 5 व 6 में रहने वाले लोगों के अधिकांश घरों में पेयजल की सप्लाई का पानी जबरदस्त गंदा व बिलकुल ही काले रंग का आ रहा है! जवाहर कालोनी की गली नं. 4 के मकान नं. 2782, 2783, 2784, 2785, 2787, 2847, 2848, 2849, 2850 में पेयजल की सप्लाई का पानी गंदा व बिलकुल काले रंग का आता है! इन मकानों में रहने वाले राजू पंचाल, दिनेश यादव, रमेश खत्री, अनिल धीमान, बिनेश पांचाल, किशन चंद, बंटी, महेश पंचाल, दीपक, अमित, डिंपल, सचिन, पवन आदि ने बताया कि पिछले दस दिनों से फरीदाबाद के एनआईटी की जवाहर कालोनी की इन गलियों के मकानों में पीने के पानी की सप्लाई इतनी गंदी आ रही है कि इस गंदे पानी की वजह से गंभीर बीमारियां होने की संभावना बढ़ती जा रही है! यहां के निवासियों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई!
लोगों का कहना है कि यहां के वर्तमान विधायक नीरज शर्मा इसी एरिया में रहते हैं उन्होंने भी लोगों की इस शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं करवाई! यहां तक की यहां के विधायक एक बार भी इन गलियों में लोगों की समस्या या हालचाल तक पूछने नहीं आए हैं। इस रिहायशी कालोनी के इन गलियों के निवासी इस जबरदस्त गंदे पानी की सप्लाई से बहुत ही डरे हुए व घबराये हुए हैं! उन्हें डर है कि इस गंदे पानी को इस्तेमाल करने की वजह से उनकी व उनके परिवार के सदस्यों की जान खतरे में पड़ जायेगी! एनआईटी के काफी इलाकों में पिछले पांच सालों में गंदगी व पेयजल की समस्या की आवाज बार-बार उठती रही है परंतु यहाँ के राजनेताओं व पार्षदों ने इस इलाके को लावारिस समझ कर कूड़े कर्कट की गंदगी के ढ़ेर पर जीने के लिए व गंदा पानी पीने के लिए यहां के निवासियों को मजबूर कर दिया है!
हमारे सविंधान के मुताबिक जनता को स्वच्छ पानी पीने के लिए मिलना चाहिए व रहने के लिए साफ सुधरा वातावरण मिलना चाहिए! जब कि ये दोनों ही सुविधा इन कालोनी वासियों को नहीं मिल रही! यह सवैंधानिक तौर पर सरासर जनता के मौलिक अधिकारों का उललंघन है! सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि इस इलाके की समस्याओं का समाधान राजनैतिक कारणों से भी नहीं किया जा रहा क्यों कि वर्तमान विधायक कांग्रेस के हैं व पूर्व विधायक इनेलो के थे! इस कारण भी एनआईटी के इलाके का पिछले पांच वर्षों से ही राजनैतिक कारणों के चलते कोई भी विकास नहीं किया जा रहा! अब तो केवल इन समस्याओं का हल करवाने के लिए जनता के पास एक ही इलाज है कि सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतर आये और इस गंदे पानी की सप्लाई के खिलाफ जबरदस्त धरने जुलूस व प्रदर्शन किये जाये तो सुनवाई हो सकती है क्यों कि वैसे तो इस सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगेगी!



