मिरमशाह बिरादरी के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 56 यूनिट हुआ रक्तदान

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : आपरेशन सिंदूर की सफलता में सैन्य अधिकारियों व जवानों के अदम्य साहस और बलिदानियों के सम्मान में और शहर के प्रमुख समाजसेवी चौधरी केवल राम भाटिया व उनकी धर्मपत्नी स्व.सरला देवी की स्मृति में लखानी धर्मशाला एनआइटी नंबर दो में आयोजित रक्तदान शिविर में शहरवासियों ने बढ़चढ़ भाग लिया। मिरमशाह बिरादरी, सरल स्पोर्ट्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में धार्मिक गुरु पीर जगन्नाथ, गोस्वामी योगेश लाल, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल के विधायक धनेश अदलखा, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता व नीरज शर्मा, पूर्व मेयर सुमन बाला, रोटरी ब्लड बैंक के जिला गवर्नर एचएल भूटानी, रोटेरियन दीपक प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज रामपाल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व महामंत्री मूलचंद मित्तल, भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जगदीश भाटिया, पार्षद मनोज नासवा, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा व राजेश भाटिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शोभित अरोड़ा, गौरव ढींगड़ा, रोहित भाटिया, कोतवाली थाना एसएचओ मनजीत सहित शहर की सभी प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पहुंच कर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ृाया।


शिविर में 58 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। सबसे पहले रक्तदान करने वालों में दिव्यांश, शिवम, पवन अरोड़ा, गुलशन कुमार, आदित्य, रिंकू, बबलू, जावेद हुसैन, सीता देवी, विनोद कुमार, सुरजीत सिंह, सोनू चौहान, राजू, राजकुमार, सुनील अरोड़ा शामिल थे। इसके बाद सुनील मस्ता रक्तदान करने वाले ऐसे शख्स थे, जिन्होंने 108वीं बार रक्तदान किया। उनके बाद उमंग, अशोक भाटिया, किशन जटवानी, अशोक, नितेश, राजीव भाटिया, अंकित भाटिया, अमित शर्मा, हरीश भाटिया, अंकित, सुशील कुमार भाटिया, चौधरी सुशील भाटिया, तरनजीत सिंह भाटिया, हरविंदर, योगराज भाटिया, गुंजन झांब, अर्पित वर्मा, अक्षय, चिराग भाटिया, भानु प्रताप, संजीव, अंशिका, अजय कुमार, आकाश भाटिया, माधव रावत, शोभित अरोड़ा, कमल बाली, विपिन विरमानी, रोहित, अक्षय, ईशान भाटिया, रेनू राजन भाटिया, मनोज नासवा, अनिरुद्ध, प्रणिका, गौरी वर्मा, ऋषभ ठाकुर और इंदरपाल सिंह ने रक्तदान के यज्ञ में आहुति डाली।

अन्य अतिथियों में भाटिया सेवक समाज के प्रधान मोहन सिंह भाटिया, लघु उद्योग भारती के जिला प्रभारी रविभूषण खत्री, फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान राम जुनेजा, आनंदकांत भाटिया, रविभूषण खत्री, वरिष्ठ पत्रकार उत्तमराज, नवीन धमीजा, संजय कपूर, राजेश शर्मा, मनोज मंडल, आरडब्लयूए के पूर्व प्रधान दीपक भाटिया एडवोकेट, सुरेंद्र गेरा एडवोकेट, कुलदीप अरोड़ा, सुरेंद्र बजाज, वेद भाटिया, राजेश भाटिया, विनोद आहूजा, रमेश भाटिया, चौधरी गुलशन भाटिया, आल इंडिया बन्नू बिरादरी के पूर्व प्रधान बहादर सिंह सब्बरवाल, सुदेश भाटिया, गुरुद्वारा वजीरस्थान के प्रधान राधेश्याम भाटिया, संजय शर्मा पीके, ओम प्रकाश चुग, थाना राम अरोड़ा, मधुसूदन मटोलिया ने पहुंच कर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। सभी रक्तदाताओं का महारानी वैष्णो देवी संस्थान से भेजी गई मां दुर्गा की पवित्र चुनरियों से अभिनंदन किया गया। शिविर में विशेष लखानी धर्मशाला के प्रबंधक कैलाश गुगलानी सलार का रहा। अतिथियों व रक्तदाताओं का स्वागत राम प्रकाश भाटिया, शरण भाटिया, कृष्णगोपाल, विनोद भाटिया, डा.मंजू वर्मा ने किया साथ ही सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।



