बड़ी धूमधाम से अदालत परिसर में मनाया गया गणतंत्र दिवस

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 28 जनवरी। गुरुग्राम के अदालत परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एमएम धौंचक ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया! समारोह का आयोजन प्राधिकरण एवं जिला बार एसोसिएशन द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया!

समारोह में प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रदीप चौधरी के अलावा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मीर सिंह यादव, सचिव कमलजीत सिंह कटारिया, सह सचिव जसवंत दहिया,संजय गुप्ता, विनोद कटारिया, नूतन यादव, मीणा हुड्डा, प्रवीण सैनी, प्रवेश यादव व अभय सिंह दाहिमा सहित सभी न्यायाधीश एवं काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!