मशीन के पार्ट्स व टूल्स चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी सेक्टर-19 टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने शास्त्री कॉलोनी स्थित एक कम्पनी में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतेन्द्र निवासी गांव सोहंई शाहपुर, जिला छपरा (बिहार), हाल सैय्यद वाडा, ओल्ड फरीदाबाद तथा सुनील निवासी गांव दावतपुर, जिला छपरा (बिहार), हाल नई बसेलवा कॉलोनी के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार विजय निवासी SGM नगर ने पुलिस चौकी सेक्टर-19 में शिकायत दी कि वह शास्त्री कॉलोनी स्थित कम्पनी मैडर्न हाईटेक इंजीनियरिंग में मैनेजर के पद पर काम करता है। 23 फरवरी की सुबह जब वह कंपनी पहुंचा तो ऑफिस की अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति मशीन के पार्ट्स व टूल्स चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि सतेन्द्र उक्त कम्पनी में कार्य करता था और कुछ समय पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया था। उसे कम्पनी में सामान रखने के स्थान की पूरी जानकारी थी। 22 फरवरी की रात वह कम्पनी में घुसा, कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से मशीन के पार्ट्स व टूल्स चोरी कर लिए। बाद में चोरी का सामान अपने परिचित सुनील को दे दिया। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!