लोधी राजपूत जनकल्याण समिति फरीदाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की 93वीं जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजन किया गया

फऱीदाबाद (मनीष शर्मा) : लोधी राजपूत जनकल्याण समिति फरीदाबाद द्वारा अपने कार्यालय डबुआ कालोनी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की 93 वीं जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय पाल सिंह लोधी ने की। मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के मीडिया कार्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, सुरेश चन्द पाठक, भाजपा ओबीसी मोर्चा के भगवान सिंह, सचिन तंवर, मनोज बालियान, सुनील यादव, संस्थापक-महासचिव लाखनसिंह लोधी, अध्यक्ष रूपसिंह लोधी आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिय़ा कार्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के पुरोधा रहे है। राम मंदिर निर्माण में उनका अहम योगदान है। इस योगदान को नहीं भुलाया जा सकता।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए समिति के संस्थापक महासचिव लाखनसिंह लोधी ने कल्याण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म अलीगढ़ जिले के किसान परिवार में 5 जनवरी 1932 को हुआ था। 21 अगस्त 2021 तक के अपने राजनैतिक जीवन में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव दिखाई देते थे। नकल अध्यादेश कानून के तहत नकल माफियाओं पर, अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम किया। अयोध्या जैसे विवादित विषय को एक निर्णायक परिस्थिति में ले जाने वाले, ऐसे रामभक्त पुरोधा ने अयोध्या के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग करने वाले वे पहले नेता थे। उनके बारे में जितना कहा जाये कम है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी भारतवासी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन् करें।

इस मौके पर समिति ने प्रदेश की नायब सरकार से मांग करती है कि ऐसे युग पुरूष महान नेता के नाम से किसी संस्थान, चौक, चौराहे का नामकरण किया जाए।

इस मौके पर अर्जुन सिंह लोधी, जगदीश प्रसाद, सुदर्शन कुमार, अवधेश कुमार ओझा, प्रमोद कुमार, महेन्द्र सिंह लोधी, दीपक यादव, विजय कुमार, ओमप्रकाश लोधी, जीतू शर्मा, रमेश कुमार, नरेंद्र लोधी, महेन्द्र पाल गंगवार, रामगोपाल लोधी, रोशन कुमार, बलराम लोधी, संजीव लोधी, मनोज नागर, मुकेश राजपूत, अभिषेक मिश्रा, महावीर सिंह लोधी, विकास कुमार, गौरव कुमार, रविन्द्र कुमार लोधी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!