तिगांव पुलिस ने गांव कबूलपुर से 40 लोगों को किया रेस्क्यू

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश तथा डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल के मार्गदर्शन के तहत कार्रवाई करते हुए तिगांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर व उनकी टीम ने कपूरपुर गांव से 40 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि यमुना में बढ़ते जलस्तर के कारण पैदा हुई विकट परिस्थितियों में फरीदाबाद पुलिस आमजन की हर संभव सहायता कर रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस ने तिगांव एरिया में स्थित कबूलपुर गांव में पानी में फंसे 40 लोगों को रेस्क्यू किया है। तिगांव थाना प्रभारी व उनकी टीम ने लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठाकर पानी से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। आमजन को हिदायत दी गई है कि वह यमुना जल प्रवाह से दूर रहें और अपने तथा अपने साथियों की मदद करें।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा यमुना के आसपास के एरिया में लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया जा रहा है। पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अनुरोध है कि वह यमुना के आसपास के एरिया में निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचित करें ताकि वह आपकी मदद के लिए पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!