नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी की टीम ने पोक्सो के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुमित (27) है जो बिहार के छपरा का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की संजय कॉलोनी एरिया में रहता है। दिनांक 5 अक्टूबर को महिला थाना एनआईटी में पोक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की की मुलाकात आरोपी के साथ करीब 1 साल पहले हुई थी। आरोपी ने लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया तो लड़की ने यह बात अपने परिजनों पर बताई जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!