गठबंधन की राजनीति आसान बात नहीं होती : बीरेंद्र सिंह

जींद ! भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गठबंधन की राजनीति आसान बात नहीं होती है और इसे ठीक से चलाना एक कठिन काम है। उन्होंने हरियाणा में भाजपा, जजपा गठबंधन पर बोलते हुए कहा, ‘‘गठबंधन की जो राजनीति होती है वह आसान बात नहीं होती इसको परखना, इसको ठीक से चलाना कठिन काम है लेकिन इस परिस्थिति में जब मिलकर चुनाव लड़ रहे है तो सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए चुनाव को कैसे जीता जाये।’’

उन्होंने कहा कि बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भाजपा, जजपा गठबंधन के नाम से लड़ा जा रहा है और इसका परिणाम अच्छा ही आएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!