फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, गांव करनेरा में हुई लूट मामले में अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद की टीम ने 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : 4 जनवरी को पुलिस चौकी सिकरोना में नवीन वासी गाँव करनेरा ने एक शिकायत दी, जिसमें उसने बतलाया कि रात्रि समय करीब 12 बजे 6 व्यक्ति हथियारों सहित घर मे घुस आए और जान से मारने का भय दिखाकर अलमारी मे से दो गले के सैट, चार अंगुठी, दो चैन, एक सोने का सिक्का, करीब ढाई किलो के आसपास चांदी व मोबाइल फोन को लूटकर ले गए। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में संबंधित धारा में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मामले की गंभीरता के मध्यनजर पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद को तुरंत आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त अपराध द्वारा मामले में तुरंत कार्रवाई के लिए अमन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के नेतृत्व में अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद, सेक्टर 30, ऊंचा गांव व सेक्टर 56 की टीमों को नियुक्त किया गया
मामले में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम के द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनू वासी सेक्टर 56, बबलू वासी नगला, आकाश वासी झुग्गी सेक्टर 62 व राहुल वासी रहरूआ हापुड़ उ.प्र. शामिल है। आरोपी सोनू से पूछताछ में सामने आया कि उसने करीब डेढ़ माह पहले शिकायतकर्ता के घर में पेंट का काम किया था और उसने ही बबलू को घर की स्थिति के बारे में बतलाया था।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सोनू और बबलू ही इस वारदात के मास्टरमाइंड है, जिनके द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश से साथी को बुलाया था, आरोपी बबलू एक हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है। सोनू पर भी लूट व स्नेचिंग के चार मामले दर्ज हैं। आरोपियों से मामले में पूछताछ जारी है।



