अनंगपुर सूरजकुंड में नौजवान लड़के की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में 4 महीने फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच डी एल एफ की टीम ने किया गिरफ्तार

– मामले में पहले ही मुख्य आरोपी अंकित व रवि उर्फ़ रोबिन को गिरफ्तार किया जा चुका है

फरीदाबाद : डीसीपी मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय है। आरोपी फरीदाबाद के गांव अनंगपुर का रहने वाला है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौरव की 3 नवम्बर 2022 को चाकूओं से ताबड तोड हमला करके व मारपीट करके निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सूरजकुंड के हत्या के मामले में नोएडा के दादरी नामक स्थान से रेडकर गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्राइवरी का काम करता है।मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मारुति को अदालत में पेश कर मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!