जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद की एक आम सभा सैक्टर-12 स्थित आबकारी भवन के बार रूम में आयोजित हुई

फरीदाबाद । जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद की एक आम सभा सैक्टर-12 स्थित आबकारी भवन के बार रूम में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान चौ. संजय कुमार डिण्डे एडवोकेट ने की। जबकि विशेष रूप से जीएसटी विभाग के चारों जोनों के डीईटीसी सहित अन्य अधिकारी गण व सदस्य भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभा में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चारों जोनों के डीईटीसी ने एवं बार के कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। सभा बड़े ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। महासचिव राजीव गौड़ ने सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एस.एन.त्यागी, बलवीर सिंह, महेश शर्मा, के.के. मिश्रा, विजय शर्मा, हरेन्द्र फौगाट, सत्यवान नरवाल, दीपक छाबड़ा, सतेन्द्र यादव, संदीप सेठी, सलीम खान, आर.पी. नागर, रूपेश गौड़ सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।



