रिटायर्ड फौजी ने छोटे बेटे राहुल को तेजधार हथियार से काट दिया !

सोनीपत ! जाहरी गांव में रिटायर्ड फौजी रामपत ने बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे बेटे राहुल को तेजधार हथियार से काट दिया। पुलिस के सामने सरेंडर करने के बाद रामपत ने बताया कि बेटा उसके साथ कई बार कहासुनी करने के साथ हाथापाई कर चुका था। बार बार गाली गलौच करता था। यह सब देखकर उसका मन दुखी होता था। बुधवार की रात राहुल ने फिर से घर व ज़मीन के बंटवारे को लेकर उसके साथ कहासुनी की। उसने उसे समझाया, लेकिन गाली देने लगा। वह गुस्से से भर गया और दाव से राहुल को काट दिया। उसके एक बार भी हाथ नहीं कांपे।
वहीं पत्नी कमलेश ने पुलिस को बताया कि रात को हुई वारदात के दौरान जब वह तथा उसका बड़ा बेटा विकास और पुत्रवधू दीपिका बचाव को आगे आए तो उसके पति ने उन पर दाव चलाने की कोशिश की। जिस पर उसका बेटा विकास व पुत्रवधू दीपिका भागकर छत पर चढ़ गए और वह गली में आकर बचाओ-बचाओ का शोर मचाने लगी।
चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था मृतक राहुल
गांव जाहरी में बंटवारे को लेकर जिस युवक राहुल की हत्या उसके पिता ने की है वह उसका सबसे छोटा बेटा था। राहुल से बड़ी दो बहनें मंजू व रेनू तथा एक भाई विकास है। वह सभी शादीशुदा हैं। राहुल अपनी मां के साथ पिता व भाई से अलग रह रहा था।



