गृह मंत्री अनिल विज अपने घर के बाथरूम में गिरे, पैर में फ्रैक्चर !

अम्बाला ! हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज मंगलवार दोपहर को अपने अम्बाला में स्थित अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए। इस वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे गृह मंत्री अम्बाला की शास्त्री कॉलोनी में स्थित अपने आवास पर थे। वे बाथरूम में गए तो वहां फिसलकर गिर गए। गिरने के बाद उनकी चीख निकली तो सुरक्षाकर्मी व अन्य स्टॉफ दौड़ा-दौड़ा आया।

उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां एक्स-रे हुआ तो उनके पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया। उनके अम्बाला आवास पर मीडिया का काम देखने वाले विजेंद्र चौहान ने विज के गिरने की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!