पंजाबी समाज सभा फरीदाबाद द्वारा किया गया वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन

फरीदाबाद : वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन पंजाबी समाज सभा फरीदाबाद (रजि.) द्वारा फरीदाबाद मॉडल स्कूल सेक्टर-31 में आयोजित किया गया। समारोह में फरीदाबाद से लगभग 50 वरिष्ठ नागरिकों जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है और वो समाज के उत्थान के लिए समर्पित हैं, उन्हें फूलों का हार पहनाकर, शॉल औड़ाकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इस समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा की अध्यक्ष डॉ. पुनिता हसीजा, डॉ. पूरन अगरवाल, एफ एम एस के चेयरमैन एच एस मलिक पंजाबी समाज सभा के संरक्षक वासदेव अरोड़ा, तनेन्दर टंडन, चेयरमैन अशोक बनयाल, संयोजक राजेन्द्र बजाज, अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बेदी, उपाध्यक्ष मोनिका पुंज, महासचिव नरेन्द्र कुमार शर्मा, सचिव जगदीश मैनी, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह बेदी (जीतू), एस एस चौहान, अमन शर्मा, टी एन कपूर, दिनेश छाबड़ा, हेमंत माटा, पवन चौधरी, सतनाम सिंह मंगल, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।



