राहुल गांधी ने जाना सोनिया विहार वाटर स्पोर्ट्स क्लब का हाल

फरीदाबाद : देश में मेडल कारखाना कहे जाने वाले दिल्ली और देश को चार सौ से ज्यादा मेडल दे तिरंगे का मान बढ़ाने वाले सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब को मिला टीम राहुल गांधी का सहारा। यमुना बाढ़ में बुरी बर्बाद हो गए सोनिया विहार वटर्स स्पोर्ट्स क्लब में मदद का हाथ और साथ ले निरीक्षण करने पहुंचे राहुल गांधी के कोऑर्डिनेटर सुशांत मिश्रा। इस अवसर पर उन्होंने क्लब के कोच मनजीत सिंह शेखावत से बातचीत कर क्लब का मुआयना किया क्लब के खिलाड़ियों का दर्द देखा बाढ़ में बह गई नाव और पैडल के बाद कैसे शुरू होगी ट्रेनिंग ये जाना। टूट गई झोपड़ी बने खिलाड़ियो के जिम में समय गुजारा और श्री मिश्रा ने कहा कि देश का कितना दुर्भाग्य है कि इंडिया को 400 से अधिक मेडल देने वाले खिलाडी कितनी दयनीय अवस्था मे है इन देश के होनहारों की सुध लेने वाला कोई नहीं। शर्म की बात है न ही दिल्ली सरकार का नुमाइंदा मदद करने को आगे आया है और न केंद्र में बैठी मोदी सरकार का कोई मंत्री ही खिलाड़ियों के साथ इस नाजुक वक्त में खड़ा है।

श्री मिश्रा ने इस आश्वासन दिया कि वह क्लब के इस दयनीय हालात को शीर्ष नेताओं तक जरूर पहुंचायेगे और कोशिश करेंगे कि कांग्रेस के साथी मिलकर देश की शान देश के सम्मान को बढ़ाने वाले सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब के भलाई के लिए आगे आएं। जब उन्हें दिल्ली के ड्रैगन बोट क्लब के जनरल सेक्रेटरी और कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने बताया कि दुर्भाग्य है कि यहां बेटियों के लिए आज तक एक टॉयलेट भी नहीं दे पाई सरकारे, देश की लिए सोना चांदी जीतने वाली बेटियों को आज भी आदिवासियों की तरह जंगलों में ही शौच च के लिए जाना जाना पड़ता है उधार के पैडल मांग मैडल की कतार लगाने वाले इन खिलाड़ियों को कोई सहायता मिल जाये तो ये सोनिया विहार वाटर स्पोर्ट्स क्लब के3 ख़िलाडि वो चमत्कार कर देंगे जिसे अरबो खर्च कर बड़े बड़े स्टेडियम नही कर पाते। देश मे के लिए कई ओलिंपिक मेडल जीत सकते है हमारे होनहार काश कोई ऐसा मिल जाये जिसे खेल और खिलाड़ियो से मुहब्बत हो। श्री सुशांत जी ने भरोसा दिलाया कि वह जल्दी इस बात को गंभीरता से लेंगे और मददगार लोगों तक यह बात पहुंचाएंगे और क्लब के लिए जो भी हो बेहतर हो सकेगा वह जरूर करेंगे।

इस अवसर पर क्लब के मैनेजर कुंवर पाल सिंह सेक्रेटरी कौशल कुमार कोषाध्यक्ष मयकार राठी सलाहकार अनिल पांडे क्लब के चेयरमैन चौधरी त्रिलोचन ने सुशांत मिश्रा के आगमन को उम्मीद की किरण बताया। क्लब के मैनेजर कुंवर पाल सिंह ने कहा कि यह क्लब के लिए अच्छी खबर है कि जब बाढ़ में डूबे क्लब की तरफ किसी दल के नेता की नजर नहीं पड़ी तो ऐसे नाजुक समय में राहुल गांधी जी ने अपना नुमाइंदा अपनी परछाई सोनिया विहार क्लब की ओर भेजकर क्लब के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है हमें उम्मीद है कि जल्द ही क्लब को कांग्रेस की ओर से राहत भी मिलेगी। राहुल गांधी जी ख़ुद भी खिलाड़ी है वो ख़िलाडियो के इस दर्द को समझेंगे भी और दूर भी करेंगे हम सबको पूरा यकीन है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!