सांसद खेल महोत्सव के लिए पहली मैराथन 25 दिसम्बर को फरीदाबाद में : उपायुक्त जितेन्द्र यादव

फरीदाबाद, 21 दिसम्बर। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि आगामी 25 दिसम्बर को खेल परिसर से प्रातः आठ बजे पहली मैराथन पांच किलोमीटर की आयोजित की जाएगी। मैराथन में बच्चे, बुढ्ढे और जवान,महिला तथा पुरुष एक साथ दौड़कर लोगों को सांसद खेल महोत्सव के लिए प्रेरित करेंगे। पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का रोचक आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में 5000 स्कूल और कालेजों विद्यार्थी भी भाग लेगें। यह मैराथन खेल परिसर से शुरू होकर सैक्टर-15 रैडलाईट से राइट होते हुए सेक्टर-17, सेक्टर-15 होते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के रेजिस्टेंस रोड़ से वापसी खेल परिसर में पहुंचेगी।



